
डांसर पत्नी वाले अकेले भारतीय क्रिकेटर नहीं चहल-
धनश्री का यूट्यूब पर अपना चैनल है और वे डांस क्वीन के नाम से जानी जाती रही हैं। अपनी बिजली की गति के मूव और जबरदस्त उर्जा से डांस को अगले ही लेवल पर करने वाली धनुश्री ऐसी पहली डांसर नहीं हैं जिसने टीम इंडिया के किसी सितारे का दिल लूटा है।
आइए देखते हैं भारतीय क्रिकेट के सितारों में और किसका दिल डांसर पर आया पर जो बाद में उनकी पत्नी भी बनी-

सौरव गांगुली की पत्नी डोना-
इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का है जिनकी पत्नी डोना गांगुली एक भारतीय ओडिसी डांसर हैं। सौरव और डोना बचपन से दोस्त थे और 1997 को दोनों से शादी कर ली थी। आज इस शादी को दो दशक से भी अधिक हो चुका है और दोनों को एक बेटी भी है।
VIVO का अलग होना है कितना बड़ा झटका? BCCI चीफ गांगुली ने दिया इसका जवाब
धनश्री के विपरीत डोना का डांस एक क्लासिक स्टाइल में आता है जिसमें वो पारंगत हैं और पेशेवर स्तर पर इसको कर चुकी हैं।

युवराज सिंह की पत्नी हेजल-
युवराज और हेजल ने 30 नंवबर 2016 में शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी लेकिन ये साल 2014 था जब दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी। बाद में हेजल और युवराज आपस में एक-दूसरे को डेट करने लगे और दोनों को प्यार हो गया।
हेजल कीच ब्रिटिश-मारिशियन मूल की अभिनेत्री हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम भी किया है। उन्होंने फ्रेंकफिन म्यूजिक रिमिक्स आइटम नंबर 'कहीं पे निगाहें' पर डांस किया था जो खासा चर्चित हुआ था। उन्होंने कई आइटम नंबर किए जिनमें 'आ अंटे' को भी लोकप्रियता मिली।

अपने डांस से अब भी सुर्खियां बटोरती हैं हसीन जहां
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के साथ उनका रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों पति-पत्नी बने हुए हैं। हसीन जहां शादी से पहले एक मॉडल रह चुकी हैं और वे चीयरलीडर्स के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। शमी से अलग होने के बाद हसीन इस समय इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं जहां वे अपने डांस के कई वीडियो डालकर अपनी प्रतिभा का मुजायरा करती रहती हैं।
ये बिल्ली दे रही है जोंटी रोड्स को टक्कर, पलक झपकते ही लपकती है कैच, सचिन ने शेयर किया VIDEO

हार्दिक पांड्या की जीवन साथी नताशा
हार्दिक और नताशा इस समय हॉट ट्रेंड में हैं क्योंकि दोनों को अपनी पहली संतान की प्राप्ति हुई है। हार्दिक ने इस साल की शुरुआत में नताशा से सगाई की घोषणा करके सबको चौंका दिया था और अब वे एक बेबी बॉय के माता-पिता बन चुके हैं।
नताशा एक सर्बियाई मूल की अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने के लिए भारत आई थी। उन्होंने कई आइटम नंबर किए हुए हैं जिनमें डीजे वाले बाबू काफी फेमस हुआ था। नताशा एक बोल्ड लड़की हैं और इसमें कोई शक नहीं कि उनके हार्दिक के हंक स्टाइल ने नताशा को उनकी और आकर्षित किया।


Click it and Unblock the Notifications
