टीम इंडिया से जुड़े सदस्य पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, जांच में सामने आया सच
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने दावा किया है हाल के वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के सपोर्ट स्टॉफ के एक सदस्य को अपने गलत आचरण के कारण एंटीगा पुलिस से पूछताछ का सामना करना पड़ा था। इस सदस्य पर टीम के होटल में ही हाउसकीपिंग पर्सनल के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप था। यह मामला तब हुआ था जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 से 26 अगस्त के बीच एंटीगा टेस्ट खेला जा रहा था। भारत ने दो मैचों की यह सीरीज 2-0 से जीती थी और यह दौरा सुब्रमण्यम के लिए बतौर टीम मैनेजर अंतिम दौरा साबित हुआ उसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त कर दिया गया।

सुनील सुब्रमण्यम ने लगाया आरोप-
एक जूनियर सदस्य पर होटलकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस घटना पर सुनील सुब्रमण्यम ने 25 सितंबर को प्रशासकों की समिति (COA) को एक ईमेल भेजा था और घटना के बारे में शिकायत की थी। हालांकि अपने दूसरे ई-मेल में सुब्रमण्यम ने अपना रुख बदल लिया था और केवल इतना कहा था कि सपोर्ट स्टाफ के सदस्य से बात करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो। अब इस आरोप को लेकर बीसीसीआई ने अपना रुख साफ किया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने यह स्वीकार किया है कि टीम होटल में ऐसी घटना घटी थी, लेकिन यह गलत पहचान का मामला था जिसके चलते बाद में एंटीगा पुलिस ने जांच के बाद सपोर्ट स्टाफ के उस सदस्य को आरोपमुक्त कर दिया।

बीसीसीआई ने दिया जवाब-
इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा- जिस होटलकर्मी से दुर्व्यवहार हुआ था, उसे टीम इडिया के सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों की फोटो दिखाई गई, लेकिन वो उनमें से किसी को नहीं पहचान सकी। इसके अलावा उसने जिस रूम नंबर की बात की थी, वो भारतीय दल के किसी भी सदस्य से संबंधित नहीं था। जबकि सुब्रमण्यम ने अपने पहले मेल में दावा किया था कि जांच में ये बात साबित हो गई है कि सपोर्ट स्टाफ का जूनियर सदस्य दोषी पाया गया है। यह सदस्य अब भी भारतीय टीम का हिस्सा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं विराट-अनुष्का की रोमांटिक तस्वीरें, VIDEO भी देंखे

खुद भी आरोपों के दायरें में आ चुके थे सुब्रमण्यम-
बता दें कि सुब्रमण्यम खुद विश्व कप 2019 के दौरान अपने कामकाज के तौर-तरीकों के चलते बोर्ड के निशाने पर रहे थे। बताया गया था कि वे भारतीय टीम का प्रबंधन पूरे कौशल के साथ नहीं संभाल पाते और उनकी निगरानी तले टीम इंडिया के वरिष्ठ सदस्य की पत्नी पूरे विश्व कप में उसके साथ रही थी जो कि नियमों के खिलाफ था। अब सुब्रमण्यम पद से हटा दिए गए हैं और उनकी जगह प्रशासनिक मैनेजर का जिम्मा गिरीश डोंगरे संभाल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
