फ्लोरिडा (अमेरिका)। इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच में कल टी20 मैच खेला जायेगा। यहां की पिच की तारीफ करते हुए टीम के कोच अनिल कुंबले ने मीडिया से कहा कि फ्लोरिडा पिच की आउटफील्ड बहुत बढ़िया है, उम्मीद है कि कल का मैच रोचक होगा।
मालूम हो कि ऐसा पूरे 9 साल बाद हो रहा है जब टीम इंडिया किसी न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने गई है, ये बात अपने आप में ही काफी रोचक है।
पिच के बारे में मिस्टर जंबो ( कुंबले का निक नेम) ने कहा कि मैंने फ्लोरिडा पिच की काफी तारीफें सुनी थीं, मैं यहां पहली बार आया हूं और अब इसे देखने के बाद यही कहना चाहता हूं कि वाकई मे ये पिच तारीफ के काबिल है। लेकिन हां, यहां टी 20 खेलना आसान नहीं होगा। ये दिमाग को बदलने का गेम है। टेस्ट से टी- 20 फॉर्मेट मोड में एडजस्ट होना इतना आसान भी नहीं है। बॉलर्स और बैट्समैन दोनों को एडजेस्टमेंट करने पड़ेंगे।
मालूम हो कि टीम इंडिया 27 और 28 अगस्त को यहां वेस्टइंडीज के साथ मैच खेलेगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया टी- 20 में नंबर 2 टीम है और पिछले 9 महीने में उसने टी20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
#TeamIndia coach @anilkumble1074 addressing the arrival press conference #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/xkippXTeiR
— BCCI (@BCCI) 25 August 2016