नई दिल्ली। टीम इंडिया के कोच के बारे में पहली बार कप्तान धोनी ने मुंह खोला है। धोनी ने कहा कि टीम इंडिया का कोच ऐसा होना चाहिए जिसे हमारी संस्कृति का ज्ञान हो, जिसे हमारी भाषा के बारे में भी अच्छे से पता हो। आपको बता दें कि धोनी ने अब तक कई कोचों के साथ काम किया है, जिनमें विदेशी कोच भी शामिल रहे हैं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के हेड कोच के लिए एड निकाला है जिसमें भी ये शर्त रखी गई है कि कोच को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं आनी चाहिए। कोच के लिए आवेदन 10 जून तक कर सकते हैं।
मिलिए धुंरधर क्रिकेटर्स की सुपर मॉम से और कीजिये सलाम
धोनी ने यह बात टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कही। मालूम हो कि भारत को जिम्बाब्वे में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दौरे का पहला मैच 11 जून को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।