टीम इंडिया का विश्व कप के लिए जर्सी का पहला लुक
बेंगलुरू। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। भारतीय टीम में इस बार कई युवा और नये चेहरों को जगह मिली है। युवा टीम की जर्सी का भी नया लुक सामने आ गया है जो टीम इंडिया विश्व कप में पहन कर उतरेगी।
भारतीय टीम की नयी जर्सी को नाइकी ने डिजाइन किया है, जोकि नीले रंग की है। इस जर्सी का पहला लुक नाइकी ने जारी किया है जिसे कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट करके जारी किया है। जर्सी दिखने में बेहद ही आकर्षक है जिसपर बीचोबीच में नारंगी रंग से INDIA लिखा हुआ है। जबकि दायें ओर से इसपर बीसीसीआई का लोगो बना हुआ है।
Here it is. The World Cup jersey. pic.twitter.com/sqIiZqd4Ht
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 15, 2015 and for this, thanks @nikecricket. pic.twitter.com/Iij8PPDrUb
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 15, 2015 भारतीय टीम का विश्व कप में पहला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फरवरी को होगा। ऐसे में टीम इंडिया के लिए पहली चुनौती ही विश्व कप में भारत के भाग्य का फैसला करेगी। हालांकि विश्व कप में भारत का पाकिस्तान से कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड है लेकिन इस बार की युवा टीम के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि इस रिकॉर्ड को बरकरार रखे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

