साउथ अफ्रीका में शुरू हुई तैयारी, कोहली-द्रविड़ ने 'फुटवॉली' खेलकर किया वार्म-अप

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी एक नए टारगेट को हासिल करने के लिए साउथ अफ्रीका में पहुंच चुकी है जहां पर कप्तान और कोच दोनों ही फुटवॉली गेम को टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ इंजॉय कर रहे हैं। यह एक लो इंटेंसिटी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज का पार्ट है जो कि भारतीय टीम को आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए धीरे-धीरे तैयार कर रहा है। भारत को 26 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में अपना पहला टेस्ट मैच खेला है।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर भारतीय टीम के मजेदार सेशन की कुछ झलकियां शेयर की है जहां पर सभी खिलाड़ियों को हल्के-फुल्के हंसी मजाक के मूड में कसरत करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों के साथ खेल में भागीदारी कर रहे हैं और वे भी मुस्कुराते हुए अपने समय का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इस समय जोहांसबर्ग में है और यह उनका फर्स्ट ट्रेनिंग सेशन है। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस खेल का नाम फुटवॉली दिया है जो अपने आप में काफी दिलचस्प है।

वीडियो में आप द्रविड़ को विराट कोहली और बाकी सभी खिलाड़ियों के साथ भागते हुए भी देख सकते हैं और फिर वह फुटवाली नाम के खेल में भी भागेदारी करते हैं। भारतीय टीम का असल ट्रेनिंग सेशन शुरू नहीं हुआ है क्योंकि वह रविवार को होगा और यह 26 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पूर्व टीम का फर्स्ट ट्रेनिंग सेशन होगा।

भारतीय टीम 18 खिलाड़ियों को लेकर आई है और बाकी सपोर्ट स्टाफ है जो कि अपने होटल रूम में क्वारंटाइन किए गए हैं इसके बाद ही सभी खिलाड़ी सुपर स्पोर्ट पार्क में अपनी तैयारियों को अंजाम देंगे। भारतीय टीम को यहां पर एक झटका यह लगा है कि टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच से हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा भारतीय टीम अपने दो प्रीमियर लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की सेवाओं के बिना रहेगी क्योंकि इन दोनों को ही चोटें लगी है।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले भारत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और बुधवार को उन्होंने बताया था कि, हम काफी सारे मोटिवेशन को यहां से ले सकते हैं। शायद हम बहुत मुश्किल हालातों में भी उस दौरे पर जीते हैं। यह हममें काफी कॉन्फिडेंस देना चाहिए और अगर हमारी शुरुआत अच्छी होती है तो फिर हम निश्चित तौर पर एक अच्छा चैलेंज दे सकते हैं।

भारत को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करनी अभी भी बाकी है। इस बारे में भी विराट कोहली ने बात की है और कहा है कि दक्षिण अफ़्रीका एक ऐसी जगह है जहां पर वे अभी तक सीरीज नहीं जीते हैं और वे सीरीज जीतने के लिए इस बार काफी मोटिवेटेड है। क्योंकि टीम का माइंडसेट यही रहता है कि आप किसी भी देश में जाएं और जीत कर आएं। विराट कोहली भी स्पष्ट कर चुके हैं कि टीम का मकसद एक या दो टेस्ट मैच खेलकर और जीतकर घर वापसी करना नहीं है क्योंकि वे चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी टीम के असल टारगेट को हासिल करने में अपना योगदान दें।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 16:26 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+