'नच बलिए 7' में बीवी आयशा संग ठुमके लगायेंगे शिखर धवन!
मुंबई। क्रिकेट के सितारों का एड फिल्मों या टीवी शोज में भागीदारी करना कोई नई बात नहीं है, ऐसे में अगर टीम इंडिया के गब्बर सिंह यानी शिखर धवन टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7 ' में अपनी आस्ट्रेलियन बीवी संग नजर आयें तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।
जी हां खबर आ रही है कि स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी वाइफ आयेशा को शो के लिए आमंत्रित किया है। इस जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए प्रतिभागी के रूप में इस शो में सम्मिलित किया जा सकता है।
मालूम हो कि शिखर धवन को संगीत का शौकिन कहा जाता है, ऐसे में अगर वाकई में शिखर इस शो में दिखायी देंगे तो यह टीवी दर्शकों और खेल प्रेमियों दोनों के लिए काफी खुशनुमा सरप्राइज होगा।
मालूम हो कि 'नच बलिए' के इस सीजन में बॉलिवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा, लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मारजी पेस्टनजी जज की भूमिका निभा रहे हैं। शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
