अब लारा भी हुए कोहली के मुरीद, जानिए विराट की किस बात पर हैं फिदा?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के जगमगाते सितारे विराट कोहली का मुरीद केवल भारत ही नहीं बल्कि वो लोग भी हैं जिनकी लोग दुनिया में मिसाल देते हैं। ऐसे ही वर्ल्ड फेम प्लेयर का नाम है ब्रायन लारा, जो इस समय कोहली की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
कोहली इज ग्रेट प्लेयर
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए वेस्टइंडीज के लीजेंड ब्रायन लारा ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि कोहली मौजूदा दौर में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, उनका खेलने का तरीका, संयम और जीतने का जज्बा उन्हें लोगों से काफी अलग करता है। मुझे तो उनकी कप्तानी भी प्रभावित करती है। वो युवाओं के लिए आइकान हैं और मुझे लगता है कि वो अभी काफी आगे जाएंगे।
कोहली के बाद उन्होंने अपने प्रिय खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की भी तारीफ की, लारा ने कहा कि तेंदुलकर ने इतने लंबे वक्त तक क्रिकेट खेली, वो एक आसान काम नहीं था, वो वाकई में एक आदर्श व्यक्तित्व हैं। लारा ने कहा सचिन ने बेहद प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक समृद्ध विरासत दी है और अब वे दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
