Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'फिक्सिंग करके मैच जीतती है पाकिस्तान', कुछ ऐसा कहने पर आमिर खान हुए ट्रोल

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आईसीसी विश्व में शुरूआत हार के साथ हुई। उन्हें विंडीज के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस टीम ने अपने दूसरे मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड को हराकर जीत का खाता खोला। लेकिन विंडीज से हारने पर पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जाने लगे। क्रिकेट जगत में चर्चा तो छीड़ी लेकिन बाॅक्सिंग रिंग तक भी चर्चा हुई। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक और मशहूर बॉक्सर आमिर खाने दिए एक इंटरव्यू में यह कह डाला कि पाकिस्तान फिक्सिंग करके मैच जीतती है। इसके बाग वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए।

आमिर खान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि विश्व कप में पाकिस्तान की जीत के बारे में वो क्या सोचते हैं, तो इसपर उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, 'हर टीम के पास विश्व कप जीतने का मौका है। ये मैचों पर निर्भर करता है, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि वो कैसे मैच फिक्स करते हैं। क्रिकेट बहुत मुश्किल खेल है, अगर आपकी शुरुआत खराब होती है तो आपके लिए वापसी करना मुश्किल होता है। मेरे मुताबिक पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत करना जरूरी है।'

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके हैं। इस बार के वर्ल्ड कप में फिक्सिंग जैसी चीजों को रोकने के लिए ICC ने कई कड़े नियम भी बनाए हैं। विश्व कप में किसी प्रकार की फिक्सिंग ना हो इसके लिए स्पेशल एंट्री करप्शन टीम का एक अधिकारी खिलाड़ियों के बीच शामिल किया गया है। पाकिस्तान का सबसे बड़ा मुकाबला भारत के साथ है जो 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है।

नीचे देंखें कैसे ट्रोल हुए आमिर-

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 15:32 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+