कंगारुओं के सामने टीम इंडिया ने रखा 185 रन का लक्ष्य
मेलबर्न। दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने रन 185 रन का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान धोनी ने 9 गेंदों पर 14 रन बनाये।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दी। शिखर धवन ने 32 गेंदों पर 42 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाये। वहीं रोहित शर्मा ने 47 गेंदों पर शानदार 60 रनो की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाये।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ फॉकनर और ग्लेन मैक्सवेल को 1-1 विकेट हासिल हुआ। जेम्स फॉकनर ने 3 ओवर में 35 रन दिये, जबकि नाथन लायन ने 1 ओवर में 15 रन खर्च किये।
टीम इंडिया- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जे बुमराह, आशीष नेहरा
ऑस्ट्रेलिया- एरॉन फिंच, शेन मार्श, सी लिन, ग्लेन मैक्सवेल, शेन वाटसन, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जे हेस्टिंग्स, एस बोलैंड, ए टी, नाथन लेन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
