
टीम इंडिया की नई जर्सी-
इसी बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी अपनी नई टेस्ट जर्सी की पहली झलक दिखाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस नई जर्सी में अपने नाम और नंबर (18) के साथ देखे जा सकते हैं। बता दें कि इस जर्सी पर वही नंबर लिखे गए हैं जो खिलाड़ियों की वनडे और टी20 जर्सी पर अंकित हैं।

कप्तान कोहली का नंबर 18
कोहली के अलावा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों की नई जर्सी की फोटो टीम इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने स्टोरीज के जरिए अपलोड की हैं। इन फोटो में विराट कोहली के अलावा उपकप्तान अंजिक्य रहाणे और ऋषभ पंत भी टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के साथ देखे जा सकते हैं।
पाक गेंदबाज हसन अली ने भारतीय लड़की शामिया आरजू से किया निकाह, देखें तस्वीरें

मैच से पहले कप्तान ने कही ये बात-
कैरेबियाई धरती पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें टेस्ट सीरीज जीतने पर टिकी हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 22 अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व इस चैंपियनशिप पर बात करते हुए कहा- 'मैच पहले से ज्यादा प्रतियोगी होने जा रहे हैं और टेस्ट मैचों के मायने अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। ये बिल्कुल सही समय पर उठाया गया सही कदम है।' कोहली ने यह बात वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन में भाग लेने के दौरान कही।


Click it and Unblock the Notifications
