भारत की बढ़त 219 रन, गेल 33 रन बनाकर आउट
क्रिकेट एक्सपर्ट नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि ईडेन की पिच पर असमान उछाल है, ऐसे में वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी देखकर लगता नहीं कि भारत को चौथी पारी में बल्लेबाजी की जरूरत पड़ेगी। कैरेबियाई टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल से ही उम्मीदें हैं।
भारत को अपनी बल्लेबाजी के दौरान दो गलत फैसलों का शिकार होना पड़ा। पहले सचिन तेंदुलकर को गलत आउट दिया गया, इसके बाद रोहित शर्मा गलत आउट हुए। जिसके कारण रोहित का नाम उन खिलाडि़यों में शामिल नहीं हो सका जिन्होने अपने पदार्पण टेस्ट में दोहरे शतक लगाये हैं। इस क्लब में इंग्लैंड के आरई फोस्टर, वेस्टइंडीज के लॉरेंस रो, श्रीलंका के ब्रेंडन कुरुप्पू, न्यूजीलैंड के एमएस सिंक्लेयर और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स रुडॉल्फ शामिल हैं।
फोस्टर ने 1903 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 287 रन बनाए थे जबकि रो ने 1972 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 214 रनों की शानदार पारी खेली थी। कुरुप्पू ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 नाबाद, सिंक्लेयर ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 214 और रुडॉल्फ ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 222 नाबाद बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
