इंडियन सुपर लीग: केरल और चेन्नई ने खेला गोलरहित ड्रॉ
शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन का मैच देश के दक्षिणी हिस्से की दो फुटबॉल शक्तियों मौजूदा चैंम्पियन चेन्नईयन एफसी और केरल ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। सीधे शब्दों में कहें तो बिना गोल यह मैच ड्रा हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।
इस अंक के साथ ही दोनों टीमों के नौ-नौ अंक हो गए हैं लेकिन इससे आठ टीमों की तालिका में दोनों के क्रम में कोई अंतर नहीं आया। यह केरल का सातवां मैच था। उसने अब तक दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। दो मैचों में उसे हार भी मिली है। चेन्नई का यह छठा मैच था। उसे दो मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच में हार मिली है।
उसके तीन मैच बराबरी पर छूटे हैं। दोनों टीमों ने धीमी और सतर्क शुरुआत की और पहला हाफ कड़ी टक्कर के बीच बिना गोल के समाप्त हुआ। पहले हॉफ में दोनों टीमों ने अच्छा डिफेंस दिखाया। दूसरे हाफ की कहानी भी काफी हद तक पहले हॉफ की तरह रही। 65वें मिनट में केरल के कप्तान एरान ह्यूज को हैमस्ट्रींग की समस्या के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

