नई दिल्ली। बांग्लादेश के दौरे पर रवाना होने वाली टीम इंडिया का कल सेलेक्शन बोर्ड ऐलान करेगा। बीसीसीआई की कल यानी 20 मई को होने वाली बैठक में टीम इंडिया का ऐलान होगा साथ ही टीम की कमान विराट कोहली को सौंपे जाने की घोषणा की जा सकती है।[टेस्ट रैंकिंग में भारत पहुंचा चौथे पायदान पर]
भारतीय टीम 10 जून से 4 जून तक एक टेस्ट मैच के साथ तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेगी। भारत-बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे 18 जून को मीरपुर में खेला जाएगा। बीसीसीआई के चनकर्ताओं की बैठक संदीप पाटिल की अगुवाई में होगी।
वहीं कयास इस बात के भी लगाये जा रहे हैं कि कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंपने का फैसला हो चुका है जिसका कल आधिकारिक रूप से ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच से पहले धोनी के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद टीम की अगुवायी की थी।
वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की को घुटने की चोट के चलते टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि उनकी जगह मुंबई के धवल कुलकर्णी ले सकते हैं। टीम में ईशांत शर्मा, वरूण आरोन, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल होंगे। वहीं सुरेश रैना के नाम पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।