Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया भिड़ेगी भारत-पाक टीम से

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पहले पाकिस्तान और फिर साउथ अफ्रीका को चालू आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मात देने वाली टीम इंडिया का अगला मैच भारत और पाकिस्तान की मिली-जुली टीम से है। इसलिए आगामी शनिवार को होने वाले मैच को देखना मत भूलिए।

इससे पहले की आप कंफ्यूज हों, बता दें कि भारत का अगला मैच संयुक्त अरब अमीरत की टीम से है। इस मैच में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी कंधे से कंधा मिलाकर खेलेंगे हैं। खाड़ी के देश की इस टीम में 9 खिलाड़ी पाकिस्तान से थे और दो भारत से संबंध रखने वाले।

भारत -पाकिस्तान के खिलाड़ियों से सुसज्जित इस टीम में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं। जिम्बाव्वे के खिलाफ मैच में संयुक्त अरब अमीरत टीम के कृष्णा चंद्रन ने 34रनों की ठोस पारी खेली। उन्होंने उस मैच में गेंदबाज के रूप में 59 रन देकर 1 विकेट भी लिया।

वे केरल से संबंध रखते हैं। केरल की अंडर 19 टीम के लिए खेल भी चुके हैं। उधर, जिम्बाव्वे के खिलाफ मैच में मुंबई में पैदा हुए स्वपनिल पाटिल ने 32 रन बनाए। दोनों कुछ साल पहले संयुक्त अरब अमीरत चले गए थे।

इन दोनों के साथ बाकी सभी खिलाड़ी पाकिस्तान से थे। यूनाइटेड अरब अमीरत की टीम के 14 में से 9 खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। इनका जन्म भी पाकिस्तान के विभिन्न शहरों जैसे कराची, कोहाट,लाहौर वगैरह में हुआ है। इन खिलाड़ियों के माता-पिता संयुक्त अरब अमीरत में कामकाज के लिए आए तो इधर के ही होकर रह गए।

ठोस बल्लेबाज

पहले बात करते हैं इसके विकेट कीपिर अमजद अली से। वे ठोस बल्लेबाज भी हैं। लेग ब्रेक गेंद भी फेंक लेते हैं। वे लाहौर में पैदा हुए। अमजद जावेद का जन्म तो दुबई में हुआ है, पर इनके माता-पिता पाकिस्तान से ही संबंध रखते हैं। जावेद हरफनमौला खिलाड़ी हैं। इसी टीम में खुर्रम खान भी हैं। वे मुलतान से आते हैं। मुलतान से ही संबंध पाकिस्तान के महान बल्लेबाज इंजमाम उल हक का भी है। वे उम्र दराज हैं। 43 साल के हैं। बढ़िया बल्लेबाज हैं।

बल्लेबाजी की जान

उर्दू के महान शायर मोहम्मद इकबाल के शहर स्यालकोट से संबंध रखते हैं अनवर अली। वे भी टीम की बल्लेबाजी की जान हैं।

शानदार बल्लेबाज

इसी टीम में नावेद सलीम भी हैं। वे खूब शानदार बल्लेबाज हैं। उनका जन्म कराची में हुआ। कामराज शहजाद का जन्म भी कराची में हुआ है। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज है। उन्हीं की तरह से नासिर अजीज भी हैं। वे भी कराची में पैदा हुए। वे आल राउंडर हैं।

26 साल के रोहन मुस्तफा का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कोहाट में हुआ। वे लंबे समय से यूनाइटेड अरब अमीरत की टीम से खेल रहे हैं। वे अंडर 19 की भी टीम में रहे हैं। रावलपिंडी से आते है इसी टीम के एक और युवा खिलाड़ी सकलैन हैदर। वे मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं।

हालांकि भारत की टीम जिस तरह का आजकल प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए माना जा सकता है कि वह संयुक्त अरब अमीरत की टीम को मात दे देगी। पर उसे याद रखना चाहिए उसका मुकाबला भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बनी टीम से है। इसलिए उसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+