Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप- नंबर-1 टीम इंडिया की भिड़ंत 10वें पायदान पर बांग्लादेश से

ढाका। एशिया कप का पहला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला मैदान में भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। पहली बार एशिया कप टी-20 फार्मेट पर खेला जाएगा। टीम इंडिया में एक तरफ जहां शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं तो बांग्लादेश के पास घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा है।

यूं तो टीम इंडिया टी-20 की आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं जबकि बांग्लादेश 10वें नंबर पर है। लेकिन जिस तरह से हाल ही में दक्षिण अफ्रीका, भारत को अपने घरेलू मैदान पर पटखनी दे चुकी है उसे देखते हुए बांग्लादेश को कमतर आंकना टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एक तरफ जहां टीम इंडिया को हरभजन सिंह, युवराज सिंह, कोहली, रहाणे और धोनी जैसे टॉप क्लास टी-20 विशेषज्ञ हैं तो दूसरी तरफ बांग्लादेश के युवा गेंदबाज जिन्होंने टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधरो को पवेलियन की राह दिखायी। बहरहाल टीम इंडिया के लिए विश्वकप से पहले एशिया कप में लय में आना बेहद जरूरी है। टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि हमें किसी भी तरह की पिच दी जाए हम जीत के लिए मैदान पर उतरेंगे।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी

बांग्लादेश

मशरफी मुर्तजा (कप्तान), इमरुल कायेस, नुरुल हसन, सौम्य सरकार, नासिर हुसैन, शब्बीर रहमान, महमूदुल्लाह रियाध, मुश्फिकर रहीम (विकेटकीपर), शकिबुल हसन, अल अमीन हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हीदर, मोहम्मद मिथुन, अराफात सन्नी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+