Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तरकश के सभी तीर आजमायेगी टीम इंडिया

कटक, 26 नवंबर: इंग्‍लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद भी टीम इंडिया का जोश ठंडा नहीं होगा। जीत की ललक कायम रहेगी। बुधवार को कटक के बाराबती स्‍टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें एकदिवसीय में टीम इंडिया पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।

हां यह जरूर है कि इस बार टीम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, क्‍योंकि इस बार टीम इंडिया अपनी तरकश में रखे सभी तीरों को आजमाने जा रही है। रात-दिन का यह मैच बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच गैरी कर्स्टन ने बदली हुई टीम के साथ खेलने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। लगातार टीम में हो रहे बदलाव के चलते सभी खिलाड़ी एक-एक करके अपनी उपयोगिता साबित करते जा रहे हैं।

कोच और कप्तान की 2011 के विश्व कप तक सुरक्षित खिलाड़ियों को एक ऐसी खेप तैयार करने की योजना है, जिन्हें कभी भी और कहीं भी आजमाया जा सके। कटक में कुछ ऐसे चेहरे मैदान में देखे जा सकते हैं, जिन्हें पिछले कुछ समय से मौका नहीं मिला है।

थे मुकाबले के बाद कप्तान ने भी खुले स्वर में कहा था कि कटक में कुछ नए चेहरों को आजमाने का इरादा है, जिससे कि रिजर्व बेंच को मजबूत किया जा सके। इन खिलाडि़यों में रुद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान शामिल हैं। जहीर खान और हरभजन सिंह को आराम दिया जा सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+