For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हुई 'बेइज्जती' का विराट कोहली ने ऐसे लिया बदला

नई दिल्ली। India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के साथ ही विराट कोहली ने 2016 की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हुई 'बेइज्जती' का बदला ले लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को कंगारूओं का गुरुर तोड़ पाने में भी सफलता मिली है।

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में उड़ा था माखौल

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में उड़ा था माखौल

2016 की शुरूआत में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैंचो की सीरीज खेली थी जिसमें उसे 4-1 से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में टीम इंडिया का काफी माखौल उड़ाया था।

वक्त बदला और कोहली ने लिया बदला

वक्त बदला और कोहली ने लिया बदला

टीम इंडिया में मन में उस हार की टीस अभी तक थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया जब भारत आई तो टीम इंडिया के मन में कहीं न कहीं उस हार का बदला लेना भी था। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 3-0 से सीरीज अपने मान कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज में अभी दो मैच और बचे है और कप्तान कोहली की कोशिश है कि इन्हें भी जीतकर सीरीज में 5-0 से क्लीनस्वीप किया जाए।

लगातार हार रही है ऑस्ट्रेलिया

लगातार हार रही है ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम इन दिनों बेहद खराब हालात से गुजर रही है। ऑस्ट्रेलिया को इसस पहले न्यूजीलैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका में बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी है। दोनों ही देशों के साथ खेली गई सीरीज में ऑस्ट्र्लिया की टीम की एक भी मैच नहीं जीत पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखरी मैच आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ जीता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+