Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया ने रखा साउथ अफ्रीका की जमीन पर कदम, फेस शील्ड लगाए दिखे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की जमीन पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया यहां जोहांसबर्ग में उतरी है और लंबे दौरे के लिए सीधे अपने बायो-बबल में प्रवेश कर चुकी है।

भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जबकि टी20 मुकाबलों को फिलहाल शेड्यूल से ड्रॉप कर दिया गया है।

टीम इंडिया के पहुंचने की जानकारी बीसीसीआई के अलावा क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। यहां आप खिलाड़ियों को मास्क और ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को फेस शील्ड के साथ देख सकते हैं। सभी खिलाड़ियों की शुरुआती तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोविड को दोनों डोज लगवाने का मतलब यह नहीं है कि कोरोना को लेकर आप लापरवाह हो जाएं। वायरस का एक भी केस पूरे दौरे को प्रभावित कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 26,976 नए मामले दर्ज किए। हालांकि, सीएसए के चिकित्सा अधिकारी शुएब मांजरा को भरोसा है कि श्रृंखला महामारी से प्रभावित नहीं होगी।

क्योंकि खिलाड़ियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं तो दौरे पर कोई भी पॉजिटिव केस पाए जाने पर खिलाड़ी तुरंत बायो बबल को छोड़ने की जगह अपने होटल कमरे में ही आइसोलेशन में रहेगा। अगर उसकी हालत ज्यादा खराब दिखाई देती है तो बायो बबल छोड़ना होगा। इस दौरान क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों को ट्रेनिंग जारी रखने की छूट होगी।

भारत के लिए यह दौरा अहम है क्योंकि टीम इंडिया अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से, दूसरा 3 जनवरी से शुरू होगा।

भारत इसके बाद 11 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए केपटाउन के लिए उड़ान भरेगा और एक दिवसीय मैचों के लिए उसी शहर में रहेगा।

टीम ने एक चार्टर्ड विमान से दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी और अपने होटल और क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित रहेगी।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 8:50 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+