CT17 ENGvPAK: इंग्लैंड को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
दिग्गजों की फेवरेट टीम इंग्लैंड शान से चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इंग्लैंड ने अपने तीनों लीग मैच जीते थे। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम पहला मैच भारत के हाथों 124 रनों से हारने के बाद बड़ा उलटफेर करते हुए समीफाइनल तक पहुंची थी।
दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका था। और अंततः बाजी मारी पाकिस्तान ने। इससे पहले 7 बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो चुका है लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड में किसी ने भी इस ट्रॉफी को नहीं जीता। हालांकि इंग्लैंड इससे पहले दो बार फाइनल खेल चुकी है। 2004 में भी इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी लेकिन उसे फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
पिछली बार यानी 2013 में भी मेजबान इंग्लैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन भारत ने उसे 5 रनों से हरा दिया था। हालांकि पाकिस्ताान की टीम अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई थी। लेकिन इस बार कर लिया।
LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 211 रनों पर ढेर हो गई।
जीत के लिए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 37.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पढ़ें मैच के LIVE अपडेटः-
- इंग्लैंड को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
- 173 के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, अजहर अली आउट
- 118 के स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, फखर जमान आउट
- फखर के बाद अजहर ने भी जड़ी फिफ्टी, पाकिस्तान मजबूत स्थिति में, स्कोर 116/0
- फखड़ जमान ने जड़ी फिफ्टी, पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक की सधी हुई बल्लेबाजी
- पाक के आगे 211 के स्कोर पर ढेर हुई इंग्लैंड
- 206 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा 9वां झटका, लियाम प्लंकेट आउट
- 201 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा आठवां झटका, बेन स्टोक्स आउट
- 181 स्कोर पर इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, आदिल रशीद आउट
- 164 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा छठा झटका, मोइन अली आउट
- 149 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, बटलर आउट
- 141 के स्कोर पर इंग्लैंड की हालत खराब, कप्तान मोर्गन आउट
- 128 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, 46 रन बनाकर जो रूट आउट
- 80 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, बेयरस्टो आउट
- 34 के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, हेल्स आउट
- पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन):- एलेक्स हेल्स, जॉनी बैरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कीपर), मोईन अली, आदिल रशीद, लिआम प्लंकेट, मार्क वुड, जेक बॉल।
- पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- अजहर अली, फखड़ ज़मान, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान और कीपर), इमाद वासिम, रुमान रय, शदाब खान, हसन अली, जुनैद खान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
