Birthday Special: धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
नई दिल्ली। आज इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सूपर स्टार राहुल द्रविड़ का 43वां जन्मदिन है, द्रविड़ की छवि हर खेल प्रेमी के दिल में जेंटलमैन की है, द्रविड़ के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो मुंह से कम आंखों से ज्यादा बोलते हैं।
बेहद ही कम बोलने वाले राहुल द्रविड़ एक मोहक छवि के मालिक भी है और शायद इसी मोहजाल का करिश्मा था कि उन्होंने आसनी से विजेता के दिल पर विजय पा ली थी।
राहुल द्रविड़ की शादी डॉ. विजेता पेंढरकर से 4 मई 2003 को हुई थी
आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले राहुल द्रविड़ की शादी डॉ. विजेता पेंढरकर से 4 मई 2003 को हुई थी। यह एक अरेंज्ड मैरज थी लेकिन दोनों की फैमिली वाले एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते थे। विजेता के पापा एयरफोर्स में थे और विजेता उनकी इकलौती बेटी थी और उनका द्रविड़ की फैमिली में आना-जाना था और इसी दौरान उन्हें अपनी लविंग और जीनियस बेटी के लिए राहुल भा गये।
धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
इससे पहले राहुल और विजेता भी फैमिली मीटिंग के दौरान एक-दूसरे से कई बार मिले थे लेकिन दोनों ने कभी एक-दूसरे में हमसफर नहीं देखा था लेकिन हां दोनों एक-दूसरे को पसंद जरूर करते थे जिसकी वजह से दोनों धीरे-धीरे ... घर के मेहमां से..दिल के मेहमां बन गये।
इस दिलचस्प स्टोरी के बारे में और बातें करेंगे नीचे की स्लाइडों में...

पुराना परिचय
द्रविड़ और विजेता की फैमिली एक-दूसरे को करीब तीस साल से जानते थे।

एक-दूजे को पर्सनली नोटिस नहीं किया
द्रविड़ और विजेता का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था लेकिन शादी की बात होने से पहले दोनों ने कभी एक-दूजे को पर्सनली नोटिस नहीं किया था।

क्रिकेट की एबीसीडी भी पता नहीं थी
क्रिकेट सुपरस्टार से शादी करने वाली विजेता को शादी से पहले क्रिकेट की एबीसीडी भी पता नहीं थी।

बैंगलोर में सर्जन
विजेता को जानने वाले उन्हें एक बहुत ही लविंग पर्सनालिटी कहते हैं वो बैंगलोर में सर्जन हैं।

समित और अनवे
इस शादी से द्रविड-विजेता को दो बच्चे समित और अनवे हैं। समित ने तो अभी से ही क्रिकेट के जलवे अपने पापा की तरह दिखाना शुरू कर दिया है।

सौरव-डोना की लवस्टोरी... कसम से ..पूरी फिल्मी है
सौरव-डोना की लवस्टोरी... कसम से ..पूरी फिल्मी है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications