Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली शतक से चूके, भारत मजबूत स्थिति में

जोहांसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के चौथे दिन आज विराट कोहली दुर्भाग्‍यशाली रहे और शतक बनाने से चूक गये। उन्‍होने दूसरी पारी में 96 रन बनाये। गौर हो कि विराट ने पहली पारी में 119 रन बनाए थे और भारत को एक मजबूत स्थिति में ले गये थे लेकिन दूसरी पारी में वह एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गये।

विराट के अलावा चेतेश्‍वर पुजारा ने शानदार पारी खेलते हुए 153 रन बनाये। पुजारा और विराट के अलावा कोई अन्‍य बल्‍लेबाज अर्द्धशतक नहीं लगा सका। हालांकि भारत अब मजबूत स्थिति में है टीम की कुल बढ़त 440 रनों की हो गयी है। आजिंक्‍य रहाणे ने 15 और कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 29 रनों का योगदान दिया।

क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार वनडे सीरीज के पहले पर्याप्‍त अभ्‍यास न मिल पाने के कारण टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, पर अब टीम लगभग दो सप्‍ताह का वक्‍त दक्षिण अफ्रीका में बिता चुकी है अत: भारत टेस्‍ट में अफ्रीका को कड़ी चुनौती देगा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वर्नेन फिलेंडर और जैक्‍स कॉलिस ने तीन-तीन और जेपी डुमिनी ने दो विकेट लिये।

इस समय भारत को 452 रनों की बढ़त मिल चुकी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+