Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान बनने के लिए तैयार हूं: यूनुस खान

younis-khanलाहौर, 15 दिसंबरः पाकिस्तान के पूर्व उप कप्तान यूनुस खान ने टेस्ट टीम की कप्तानी की इच्छा जताई है. समाचार पत्र "डान" ने यूनुस के हवाले से कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पी सी बी) चाहता है कि मैं टीम का नेतृत्वकरुं तो मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन पहले इस मसले से जुड़ी कुछ बातों पर चर्चा जरूरी है.

यूनुस ने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोलकाता और बंगलूर टेस्टों में चोटिल कप्तान शोएब मलिक की जगह टीम का नेतृत्व किया था. हालांकि यूनुस पूर्व में कप्तान बनने से इनकार करते रहे हैं. उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्राफी से पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज में विश्व कप के बाद इंजमाम के कप्तान पद से हट जाने के बाद उनका उत्तराधिकारी बनने से इनकार कर दिया था.

यूनुस ने कहा कि मैं भारतीय दौरे की अहमियत को देखते हुए ही उप कप्तान बनने के लिए राजी हुआ. अगर सीरीज किसी और टीम के खिलाफ होती तो मैं यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता. उन्होंने कहा किअब अगर बोर्ड को लगता है कि मैं अच्छा टेस्ट कप्तान हो सकता हूं. तो मैं यह जिम्मेदार संभालने के लिए तैयार हूं, लेकिन बोर्ड अधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद ही.

उन्होंने कहा किअगर मेरे नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा तो मुझे बहुत खुशी होगी. यूनुस ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि मैं कप्तान बनने के लिए आग्रह कर रहा हूं. ये बोर्ड का अधिकार है और वे जो चाहें कर सकते हैं. इस बीच पी सी बी के अध्यक्ष नसीम अशरफ का कहना है कि यूनुस ने कप्तानी के लिए मन बनाने में काफी वक्त ले लिया है.

उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए यूनुस हमारी पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से मना कर दिया था. अब हमने शोएब मलिक को दिसंबर 2008 तक कप्तान नियुक्त किया है. हमें उनपर पूरा यकीन है और कोई वजह नहीं कि कप्तानी में बदलाव की जरूरत हो. अशरफ ने कहा कि उन्हें यूनुस के बयान की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने अब कप्तान बनने की इच्छा जताई भी है तो हमारे पास कप्तान पहले से ही है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+