टीम इंडिया बंट गयी थी 2 गुटो में. 3 साल पहले सेलेक्टर्स कोहली को बनाना चाहते थे कप्तान
नई दिल्ली। बांग्लादेश टेस्ट में पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर खेल रहे विराट कोहली के बारे में पूर्व चयनकर्ता वेंकट ने बड़ा खुलासा किया है। वेंकट ने कहा है कि विराट को आज से तीन साल पहले ही टीम इंडिया की कमान सौंप दी गयी होती अगर श्रीनिवासन ने इसका विरोध नहीं किया होता।
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता राजा वेंकट ने ने कहा कि 1011-12 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले दो गुट में बंट गयी थी। इस गुटबाजी को खत्म करने के लिए चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को टीम की कमान सौंपे जाने की बात कही थी। वेंकट ने यह बात बांग्ला अखबार ईबेला में कही है।
वेंकट ने कहा कि चयनकर्ता कोहली को टीम की कमान सौंप देना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष की अनुमति के बिना यह संभव नहीं था। जिसके चलते कोहली को टीम की कमान सौंपी नहीं जा सकी। श्रीनिवासन धोनी को कप्तानी से हटाने के पक्ष में नहीं थे जिसके चलते यह फैसला टालना पड़ा।
वेंकट ने लिखा है कि 2010-11 में देवधर ट्राफी में कोहली की नेतृत्व क्षमता से चयनकर्ता प्रभावित थे। यही नहीं कोहली ने पहले भी 2008 में अंडर 19 विश्वकप में अनपी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया था। कोहली की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें टीम की कमान सौंपना चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
