बेंगलुरू। हाल ही में रीलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म किस-किसको प्यार करूं को देखने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और हरभजन सिंह सहित कई खिलाड़ी बेंगलुरू में इस फिल्म को देखने पहुंचे।
Shocking-भारत पाकिस्तान के बीच 1986 में खेला गया मैच 2014 में दोहराया गया
टीम इंडिया के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बेंगलुरू में की गयी थी। जहां क्रिकेट के सितारों सहित बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंची थी।
@NSaina thank u saina .. M happy u enjoyed.. u r pride of the nation :)) lots of love n best wishes :))
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 25, 2015 कपिल शर्मा ने इस बाबत खुद ट्वीट करके कहा कि वह काफी रोमांचित हैं कि पूरी टीम इंडिया इस मैच को देखने के लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की यह पहली फिल्म हैं और वह इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
Really excited that the entire #IndianCricket team r going to watch my debut film #kkpk in Banglore.Hope u guys enjoy it. love u all 😀
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 24, 2015 वहीं हरभजन सिंह ने ट्वीट करके कहा कि वह इस फिल्म को देखने जा रहे हैं और इसे देखने के लिए काफी रोमांचित हैं।
Anytime bro wish u the best. On the way to see your first movie#kis Kis ko pyaar Karu😜 # Excited https://t.co/Vc3ihIE4NB
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) September 24, 2015