;
इस टीम में हरभजन सिंह को छोड़ कर एक भी वरिष्ठ खिलाड़ी नहीं है। एकदिवसीय टीम में चयन के बाद मनोज तिवारी और शिखर धवन को शामिल किया गया है। दोनों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। हालांकि आईपीएल में दोनों का प्रदर्शन औसत दर्जे का ही रहा। मजेदार बात यह है कि पांच मैचों की वनडे सीरीज में पार्थिव पटेल और और वृद्धिमान साहा के बीच कड़ा मुकाबला रहेगा। दोनों ही विकेट कीपर हैं और जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे ही टीम में खेलने का मौका मिलेगा।
टी20/एकदिवसीय टीम: सुरेश रैना (कप्तान), आर अश्विन, एस बद्रीनाथ, हरभजन सिंह (उपकप्तान), विराट कोहली, प्रवीण कुमार, अमित मिश्रा, मुनाफ पटेल, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, वृद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, रोहित शर्मा, विनय कुमार, मनोज तिवारी और शिखर धवन।
टेस्ट सीरीज में धोनी, लेकिन सचिन नहीं
ट्वेंटी-20 और वनडे सीरीज के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और जहीर खान तीनों के खेलने की उम्मीद जताते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में उन्हें शामिल किया है। हालांकि चोटिल गौतम गंभीर और सहवाग की कमी यहां भी महसूस होगी। दोनों ही टेस्ट के दिग्गज खिलाड़ी हैं। हालांकि इन दोनों की कमी पूरी करेंगे टेस्ट विशेषज्ञ राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण।
टेस्ट टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अभिनव मुकुंद, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, एस बद्रीनाथ, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, एस श्रीसंत, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, मुनाफ पटेल, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल।