For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरे टी-20 में धोनी के घर में होगा श्रीलंका से हिसाब बराबर

रांची। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के सामने तीन मैचों की श्रंखला में वापसी करने आखिरी मौका है। ऐसे में टीम इंडिया रांची में लंका के शेरों को हर हाल में चित करने के इरादे से उतरेगी। पहले टी-20 में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गये उसके बाद कप्तान धोनी ने पुणे की पिच पर सवालिया निशान खड़े कर दिये थे। उन्होंने पिच को इंग्लिश पिच तक करार दे दिया था।

घरेलू दर्शकों के सामने जिस तरह से टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया है उसने टीम की विश्वकप की तैयारियों पर भी आंशिक सवाल खड़े कर दिये हैं। ऐसे में कप्तान धोने के सामने अपने घर के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर फैन्स के बीच भरोसा वापस हासिल करना चुनौतीभरा होगा।

जिस तरह से श्रीलंका के अनुभवहीन युवा गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर घुमाया वह काबिल ए तारीफ था। लेकिन अपनी गलतियों से सबक लेने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रांची के मैदान पर रोक पाना लंकाई बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित होगा। कासुन रंजीथा, दुष्मंता चामीर और दासुन सनाका के सामने दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन को दोहराना चुनौतीभरा होगा। वहीं भारतीय बल्लेबाजों के पास अपने फॉर्म को वापस पाने का भी मौका होगा।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शिखर धवनस अजिंक्या रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी।

श्रीलंका

दिनेश चांडीमल, तिलकरत्ने दिलशान, शिकूजी प्रसन्न, मिलिंदा श्रीवर्दना, धनुष्का गुंथिलका, थिसारा परेरा, दसुन शंका, असेला गुनरत्ने, चमारा कपुदगेरा, दुश्मंथा चामीरा, दिलहारा फर्नांडो, कसुन रजिथा, बिनुरा फर्नांडो, सचित्र सेनानायके, जेफरी वांदेरसे, निरोसन दिवेला

  • समय- शाम 7.30 बजे।
  • जगह- रांची
  • टीवी- स्टार स्पोर्ट 1, 3 एचडीआई1 व एचडीआई

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+