साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 16 दिसंबर को रवाना होगी टीम इंडिया, मुंबई में होंगे खिलाड़ी एकजुट
नई दिल्लीः इस तरह की संभावनाएं थी कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा नहीं करेगी क्योंकि वहां पर ओमीक्रॉन का खतरा है लेकिन बीसीसीआई ने हर तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए टीम इंडिया के दौरे के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम पहले मुंबई में एकजुट होगी और फिर 16 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के लिए चार्टर विमान में उड़ान भरेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर एक ब्रेक पर हैं। हालांकि अब वे सभी मुंबई में बायो बबल में फिर से वापसी करेंगे। टीम साउथ अफ्रीका में भी बायो बबल में रहेगी और जब तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी तब एक बबल रहेगा। दूसरी और वनडे सीरीज के सदस्य 8 दिन और बबल में रहेंगे।
बीसीसीआई ने हाल में ही टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जो तीन मैचों के लिए है। पहला मुकाबला बॉक्सिंग डे से सेंचुरियन में शुरू होने जा रहा है जबकि वनडे सीरीज के लिए अगले कुछ दिनों में टीम की घोषणा हो सकती है।
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में होगा। दूसरा टेस्ट मैच वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि जोहांसबर्ग में है और यह 3 से 7 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद इस सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला न्यूलैंड्स के केपटाउन में होगा जो 11 से 15 जनवरी के बीच में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी होगी जिसके पहले दो मैच 19 और 21 जनवरी को खेले जाएंगे जबकि तीसरा मुकाबला न्यूलैंड्स में 23 जनवरी को खेला जाएगा।
यह वनडे सीरीज आईसीसी की वर्ल्ड कप सुपर लीग चरण का हिस्सा होगी। दक्षिण अफ्रीका में तेजी के साथ कोरोनावायरस का ओमीक्रॉन वेरिएंट अपने पांव पसार रहा है जिसके मद्देनजर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पिछले हफ्ते कहा था कि मुकाबले बायो बबल में काफी कड़े नियमों के तहत खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
