For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 World Cup : इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, याद रख लीजिए तारीख

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबाला हो और दर्शक ना देखें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। दोनों देशों के बीच की टक्कर देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है। हालांकि आपसी रिश्तों में खटास के कारण दोनों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है, लेकिन आईसीसी इवेंट्स में इनका आमना-सामना जरूर होता है। अब आईसीसी टी20 विश्व कप को शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच भी टक्कर होगी। मुकाबला कब होगा, इसकी तारीख भी सामन आ गई है, बस आप याद रख लीजिए ताकि हाईवोल्टेज मुकाबले का रोमांच मिस ना हो।

दोनों देशों के बीच लीग मैच 24 अक्टूबर को दुबई में होगा। यूएई में इस साल 17 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और सभी की निगाहें भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर होंगी। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस लंबे समय बाद इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। भारत में कोरोनावायरस की स्थिति के मद्देनजर, टी 20 विश्व कप को यूएई और ओमान में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चार स्थानों - दुबई, अबू धाबी, शारजाह और ओमान में आयोजित किया जाएगा।

भारत का पलड़ा रहा है भारी

भारत का पलड़ा रहा है भारी

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी ही रहा है। दोनों देशों के बीच अभी तक 8 बार टक्कर हुई है, जिसमें 1 मैच टाई रहा तो 6 भारत ने जीते, जबकि पाकिस्तान एक ही मैच जीत पाया। पाकिस्तान ने यह इकलाैता मैच 5 दिसंबर 2012 को 5 विकेट से जीता था। वहीं भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। टी20 विश्व कप में 5 बार इनके बीच टक्कर हुई, जिसमें हर भारत ही जीता है।

ग्रुप इस प्रकार हैं :

ग्रुप इस प्रकार हैं :

राउंड-1 :

ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया

ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान

सुपर-12 :

ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1 और बी2

ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ए2 और बी1

मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए सब कुछ दूंगा, दूसरों की सोच का पता नहीं : कोहली

आखिरी बार यूं जीता था भारत

आखिरी बार यूं जीता था भारत

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच 19 मार्च 2016 में हुआ था। भारत ने टाॅस जीता आैर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। मैच के दाैरान बारिश ने भी खलल डाला। भारत की सटीक गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन ही बना सका। दो ओवर बारिश के कारण कम किए गए थे। जवाब में जब भारत उतरी तो उन्होंने आराम से खेलते हुए 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। विराट कोहली मैच के हीरो रहे थे, जिन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए थे, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा था। उनके अलावा युवराज सिंह 23 रनों का योगदान दिया था।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 14:01 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+