ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 14 दिन क्वारेंटीन में रहना होगा टीम इंडिया को, लकड़ी के बर्तन में मिलेगा खाना

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, लेकिन इस दौरान उसे 14 दिन के क्वारेंटीन में रहना पड़ेगा। भारतीय टीम दो महीने के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। दुबई में आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया दौर पर 32 सदस्यीय भारतीय दल पहुंचा है, जिसमे सपोर्ट स्टाफ, कोचिंग स्टाफ भी पहुंचा है। भारतीय दल को पहले दो हफ्ते तक क्वारेंटीन में रहना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान खिलाडियों को अपनी रोजमर्रा के काम करने की अनुमति होगी और खिलाड़ी ट्रेनिंग में हिस्सा ले सकते हैं। 14 दिन का क्वारेंटीन पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को कहीं भी आने जाने की अनुमति होगी, हालांकि इस दौरान टीम को कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा।

सुरक्षा के बीच होटल पहुंचे खिलाड़ी
भारतीय दल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी व कोच भी आईपीएल में हिस्सा लेन के लिए दुबई में थे, ये सभी लोग भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, इन लोगों को चार अलग-अलग बसों में यहां लाया गया। सेना और पुलिसकर्मियों व होटल स्टाफ की सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को होटल तक पहुंचाया गया। इसमे आर अश्विन, उनकी पत्नी व बच्चे, चेतेश्वर पुजारा उनका परिवार, अजिंक्या रहाणे और उनका परिवार शामिल है। दुबई से 15 घंटे की फ्लाइट के बाद खिलाड़ियों को जेट लैग से बाहर निकलने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। आज सभी खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

कल से शुरू होगी ट्रेनिंग
जानकारी के अनुसार भारतीय टीम शनिवार से ट्रेनिंग शुरू करेगी, इस दौरान इस बात की पाबंदी नहीं होगी,कितने भी खिलाड़ी एक साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। मैनेजमेंट की ओर से खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानकों का पालन करें। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर को पहला वनडे खेला जाएगा, ऐसे में खिलाड़ियों को क्वारेंटीन पीरियड खत्म हो जाएगा और खिलाड़ी एससीजी में पहला वनडे खेलेंगे।

लकड़ी के बर्तन में मिलेगा खाना
सिडनी में खिलाड़ी पहले कुछ दिन आराम करेंगे, इसके बाद स्वास्थ से जुड़े टेस्ट वगैरह कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को होटल में किसी दूसरे कमरे में जाने की अनुमति नहीं होगी। इन नियमों का पालन पूरे क्वारेंटीन तक करना होगा। कोरोना टेस्ट होने के बाद जब खिलाड़ियों की रिपोर्ट आ जाएगी और सभी निगेटिव रहते हैं तो आगे खिलाड़ियों को कुछ सहूलियत दी जा सकती है। फिलहाल खिलाड़ियों को होटल में रूम सर्विस मिलेगी, लेकिन खिलाड़ियों को कमरे के बाहर से ही खाना उठाना होगा और वापस प्लेट को बाहर रखना होगा। खिलाड़ियों को लकड़ी के बर्तन में खाना दिया जाएगा।

Story first published: Friday, November 13, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+