Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोले इमरान खान...विश्व-विजेता बन सकता है भारत

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन इमरान खान ने एक बार फिर से टीम इंडिया की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई है कि उनका अनुभव कहता है कि टीम इंडिया के अंदर वो सारी खूबियां हैं जो उसे विश्वविजेता बना सकती हैं।

इमरान खान ने विराट कोहली के बारे में बतायीं तीन खास बातें

एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए इमरान खान ने कहा टीम इंडिया प्रेशर में बहुत अच्छा खेल रही है, जिसकी वजह कप्तान धोनी की कप्तानी है और पिछले दो मैचों में टीम ने जिस तरह से क्रिकेट खेली है उसे देखकर लगता है कि वो विश्वकप जीत सकती है। इसमें कोई शक नहीं कि टीम ने बढ़िया खेल दिखाया है।

प्रेशर में भी अच्छा खेल रही है टीम इंडिया

इमरान खान ने कहा कि 1992 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार खेल दिखाया और विश्वकप जीता, ठीक उसी तरह से साल 1999 में आस्ट्रेलिया के साथ हुआ इसलिए भले ही इस विश्वकप में टीम इंडिया की शुरूआत खराब रही हो लेकिन बाद को दोनों मैचों में टीम एक फाइटर की तरह खेली है जिससे मुझे लगता है कि वो विश्वविजेता बन सकती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+