For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 वर्ल्ड कप: नागपुर में हार का मतलब, टीम इंडिया जीतेगा वर्ल्ड कप

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड 2016 में टीम इंडिया की शुरुआत हार के साथ हुई है। नागपुर में खेले गए मैच में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के हाथों 47 रनों से हार गई। इस हार ने भारतीय फैंस को मायूस कर दिया, लेकिन आपको मायूस होने की जरुरत नहीं, क्योंकि जब आप साल 2007 और साल 2011 के वर्ल्ड कप के आंकड़ों को देखेंगे तो आपकी मायूसी खुशी में बदल जाएगी। न्यूजीलैंड को जीत दिलाने वाला एक भारतीय ही है, जानिए कौन है वो?

दरअसल क्रिकेट में टोटके बहुत काम करते हैं। ऐसे में अगर साल 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों को देखेंगे तो पता चलेगा कि कैसे टीम इंडिया की हार उसकी जीत का रास्ता साफ करती है। साल 2007 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से हुई है। टीम इंडिया ने उस वर्ल्ड कप में मात्र एक मैच ही हारा था। न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया साल 2007 टी20 वर्ल्ड की विजेता बनी थी।

T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की हार, लेकिन कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड

अब बात करें साल 2011 के वर्ल्ड कप की तो आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नागपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला हारा था। यहां भी टीम इंडिया ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया था। जिसके बाद वो विश्व विजेता बन गया। ऐसे में अगर ये टोटका इस बार भी काम कर गया तो टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप जीतना तय है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+