टीम इंडिया ने ध्वस्त किया अफ्रीकी किला, 337 रनों से हरा श्रंखला 3-0 से जीती
नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर दो दिन से जबरदस्त संघर्ष कर रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के रक्षात्मक किले को भेद दिया है। जबरदस्त गेंदबाजी का मुजायरा करते हुए टीम इंडिया ने अफ्रीका को 337 रन से हरा दिया है।
टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने एक बार फिर से 5 विकेट झटके। जबकि रवींद्र जडेजा ने 2 और उमेश यादव ने 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं पूरी तरह से रक्षात्मक बल्लेबाजी कर रहे डीविलियर्स को अश्विन ने आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करायी।
डिविलियर्स ने 297 गेंदों का सामना करते हुए 14.5 के औसत से 43 बनाये। जबकि डूप्लेसिस ने 97 गेंदों को सामना करते हुए महज 10 रन बनाये। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के 9 साल के अजेय रथ को भी रोक दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। जबकि दक्षिण अफ्रीका अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है।
वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब अजिंक्या रहाणे को दिया गया जिन्होंने दोनों पारियों में शतक जमाया। अपने शतक को रहाणे ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितो और भारतीय सेना को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना बेहतरीन चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतरीन काम कर रही है।
अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने सिर्फ 13 सीरीज में पांच मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले अश्विन तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे आगे सिर्फ वीरेंद्र सेहवाग औऱ सचिन तेंतुलकर हैं। अश्विन ने इस सीरीज में 33 विकेट हासिल किये इसके साथ ही उन्होंने एक वर्ष कैलेंडर में सर्वाधिक विकेट लेने का भी रिकॉर्ड कायम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
