धोनी ने टॉस जीत पाक को दिया बल्लेबाजी का न्योता, घायल धवन की जगह रहाणे शामिल
मीरपुर। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पाक को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। टीम इंडिया के लिए मैच से पहले बुरी खबर यह है कि शिखर धवन घायल हैं और उनकी जगह टीम में अजिंक्या रहाणे को जगह दी गयी है।
धवन के अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि धोनी के पहले गेंदबाजी के फैसले पर अभी से फैसले उठने लगे है। पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहिए था।
एशिया कप में टीम इंडिया की पाकिस्तान से 11वीं भिड़ंत है, अभी तक हुए 10 मैचों में दोनों ही टीमें 5-5 मैच जीती हैं। ऐसे में दोनों के बीच जीत का प्रतिशत 50-50 फीसदी है, इस लिहाज से यह मैच इस बात का फैसला करेगा कि एशिया कप में कौन सी टीम जीत के मामले में आगे जाएगी।
टीम इंडिया
अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा
पाकिस्तान
खुर्रम मंजूर, शर्जील खान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, उमर अकमल (विकेकीपर), शाहिद अफरीदी (कप्तान), वहाब रियाज, मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आमिर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
