द्रविड़ की वनडे टीम में वापसी
श्रीलंका में त्रिकोणीय एक दिवसीय प्रतियोगिता और चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.
दो साल बाद राहुल द्रविड़ की वनडे टीम में वापसी हुई है. सचिन तेंदुलकर को भी छह महीने बाद वनडे टीम में जगह मिली है.
श्रीलंका में आठ सितंबर से त्रिकोणीय एक दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हो रही है, जबकि 24 सितंबर से दक्षिण अफ़्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का आयोजन हो रहा है.
वीरेंदर सहवाग अब भी फ़िट नहीं है. इस कारण उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं की टीम से अलग रखा गया है. जून में सहवाग के कंधे का ऑपरेशन हुआ था.
जगह नहीं सहवाग की अनुपस्थिति में युवराज सिंह भारतीय टीम के उप कप्तान होंगे.
सहवाग की अनुपस्थिति में युवराज सिंह भारतीय टीम के उप कप्तान होंगे.
15 सदस्यीय टीम में दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना को भी जगह मिली है. जबकि अभिषेक नायर को भी मौक़ा दिया गया है.
ज़हीर ख़ान की अनुपस्थिति में आशीष नेहरा, आरपी सिंह और ईशांत शर्मा तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे.
प्रज्ञान ओझा को टीम में जगह नहीं मिली है. टीम में स्पिन आक्रमण का ज़िम्मा होगा हरभजन सिंह और अमित मिश्रा पर.
श्रीलंका दौरे और चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, आरपी सिंह, ईशांत शर्मा, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, अमित मिश्रा और अभिषक नायर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
