दक्षिण अफ्रीका में होगी चैम्पियंस लीग
चैम्पियंस लीग आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की मेजबानी के संबंध में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
क्रिकेट खेलने वाले प्रमुख देशों की घरेलू ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप की विजेता और उपविजेता टीमों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन पिछले वर्ष भारत में हुआ था।
भारत में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका को इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने का भी अवसर प्राप्त हुआ था।
चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित मोदी ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा, "आईपीएल-2 और ट्वेंटी-20 विश्व कप के सफल आयोजन के बाद दक्षिण अफ्रीका को चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण के लिए उपयुक्त आयोजन स्थल माना जा रहा था।"
चैम्पियंस लीग के मैच कहां होंगे और इसका कार्यक्रम कैसा होगा, इस बात का फैसला आने वाले सप्ताह में होगा। इस संबंध में चैम्पियंस लीग गवर्निग काउंसिल मई में एक बैठक करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications