World Cup 2019: 'भारत के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेलने से न्यूजीलैंड को होगा बड़ा फायदा'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। इस बार टीम से प्रशंसकों को तीसरी बार चैंपियन बनने की उम्मीदें हैं। भारत का पहला मैच 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। लेकिन उससे पहले टीम की नजरें अपने दो वार्म-अप मैचों पर हैं। भारत को अपना वार्म-अप मैच 25 मई से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जबकि दूसरा मैच 28 मई से खेला जाएगा। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
25 मई को भारत के साथ होने वाले पहले वार्म अप से न्यूजीलैंड की टीम खासी उत्साहित है। इसका कारण यह है कि उनको लीग मैचों से पहले भारत जैसी मजूबत टीम के खिलाफ अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। इस बारे में बात करते हुए न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा कि खिताब के प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने से उनकी टीम को लीग मैच में खासी मदद मिलेगी। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ वार्म अप मैच खेलने के अलावा 28 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अभ्यास खेलना है।
टेलर ने कहा, 'भारत के खिलाफ 25 मई का मैच बहुत अच्छी तैयारी होगी। वह सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं और टूर्नामेंट से पहले खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।' आपको बता दें कि न्यूजीलैंड भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार मानी जा रही है। अन्य दावेदारों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के नाम शामिल हैं। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगा। इस मैच में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
इस बार कुल 10 टीमें इस महाप्रतियोगिता में शिरकत कर रही हैं। सभी टीमों को आपस में एक दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेलने हैं। उसके बाद चार टीमें सीधे सेमीफाइलन के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
