IND vs NZ: 22 रनों से दूसरा मैच हारकर भारत ने गंवाई ODI सीरीज
नई दिल्ली: ऑकलैंड में हुआ दुसरा वनडे मैच भारत ने 22 रनों से गंवा दिया है जिसके चलते भारत को यह वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ गई है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड पहले ही जीत चुका था। इस सीरीज में अब 1 मैच और खेला जाना है।
जीत के लिए मिले 274 रनों का पीछा करते हुए भारत की पारी 48.3 ओवरों में 251 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरने का जो सिलसिला जारी रहा वह तब रुका जब जडेजा और सैनी ने एक सनसनीखेज पार्टनर्शिप की लेकिन सैनी के बोल्ड होने के बाद भारतीय यह अर्धशतकीय साझेदारी भी ध्वस्त हो गई।
भारत की ओर से जडेजा (55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि सैनी ने निचले क्रम पर 45 रनों का योगदान दिया। जडेजा और सैनी के बीच 8वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा लेकिन जीत अततः कीवियों को नसीब हुई।
न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हमिश बेनेट, टिम साउदी, काईल जेमीसन और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को 2-2 विकेट मिले जबकि एक विकेट जेम्स नीशन को मिला।
इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे में नाटकीय घटनाक्रम तब देखने को मिला जब कीवी टॉप ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी के तुरंत बाद मध्य क्रम धराशाई हो गया लेकिन यह एक बार फिर से रॉस टेलर (73) थे जिन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए काएली जेमीसन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बैटिंग करने का फैसला दिया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया है।
एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 142 रन था लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। कीवियों की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 79 रनों की पारी ओपनिंग में खेली।
भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 2 और चहल ने 3 विकेट लिए।
भारत की टीम:
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की टीम
मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल, रोस टेलर, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जैमीसन, हेमिश बेनेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
