For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI का बड़ा कदम, भारत का दौरा करने वाली टीमें पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगी अभ्यास मैच

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को मजबूती देने व सुधारने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल भारत का दौरा करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें अब से अफगानिस्तान के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगी, जिससे युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित इस देश को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव मिलेगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां अपने दौरे के दौरान यह घोषणा की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर चर्चा के लिए चौधरी यहां आए हैं।

गौरतलब है कि टेस्ट मैच का दर्जा का मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मैच भारत में भारत के खिलाफ खेलने आ रही है। 14 जून का ये ऐतिहासिक मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे।

फिलहाल भारत चाहता है कि अफगानिस्तान दुनिया में बड़ा क्रिकेटिंग देश बनकर उभरे। इसी क्रम में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर चर्चा के लिए चौधरी अफगानिस्तान आए हैं। चौधरी ने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों के मनोबल और कौशल में इजाफा होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ACB के अध्यक्ष आतिफ मशाल ने कहा, 'अफगानिस्तान अब आईसीसी का पूर्ण सदस्य है और हमारे बीसीसीआई के साथ अच्छे संबंध हैं, जिसमें और मजबूती आएगी, जब हम देश में खेल के विकास के लिए आगे एक साथ काम करेंगे।'

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 19:33 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+