For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तेलंगाना की महिला क्रिकेटर को अमेरिका की राष्ट्रीय टीम में मिली जगह

तेलंगाना की महिला क्रिकेटर सिंधुजा रेड्डी को अमेरिकी महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह, रणजी टीम का भी रह चुकी हैं हिस्सा 

By Ankur

हैदराबाद। तेलंगाना की सिंधुजा रेड्डी को अमेरिकी महिला क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सिंधुजा की उम्र 26 वर्ष है और वह नालगोड़ा के अमानगल गांव की रहने वाली हैं। वह अगस्त माह में स्कॉटलैंड में होने वाली टी-20 विश्वकप के क्वालिफायर मुकाबले में हिस्सा लेंगी।



सिंधुजा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, उन्होंने हैदराबाद की टीम से रणजी में भी हिस्सा लिया है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि वह 2020 में होने वाली आईसीसी विश्वकप में हिस्सा लेंगी और यूएस की टीम का हिस्सा होंगी। सिंधुजा ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के ही स्कूल से की है, इस दौरान उन्होंने हैदरबाद की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रही थी। इसके अलावा उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। जिसके बाद उनका विवाह सिद्धार्थ रेड्डी से हो गया और वह अमेरिका चली गई, जहां उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

सिंधुजा रणजी क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने तकरीबन क्रिकेट को खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अमेरिका में उन्होंने अपनी क्रिकेट के कैरियर को फिर से शुरू करने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय क्लब के लिए खेलना शुरु कर दिया, अपने शानदार खेल के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सिंधुजा ने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि विकेट कीपिंग से भी चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

इसे भी पढ़ें- ऐसा कोच चाहिए जो टीम को घुमाए, कोहली की हां में हां मिलाए: हर्ष गोयनका

सिंधुजा को जिस तरह से अमेरिकी टीम में जगह मिली है उससे उनके घरवाले भी काफी खुश हैं, उनके पिता सुधाकर रेड्डी का कहना है कि बचपन से ही सिंधुजा को खेल में काफी रूचि थी, वह अपने स्कूल की टीम के लिए भी खेलती थी। वहीं उनकी मां लक्ष्मी रेड्डी का कहना है कि शादी के बाद भी अपनी रूचि को बनाए रखना और उसके लिए प्रयास करना काफी बड़ी बात है और सिंधुजा ने अपनी रूचि के लिए काफी मेहनत की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+