धोनी के बाद अब ये क्रिकेटर आर्मी के साथ काम करता हुआ आएगा नजर
नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का साथ छोड़कर भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे। धोनी इस कारण विंडीज दाैरे पर भी नहीं जा सके थे। उन्होंने 15 दिन तक जवानों के बीच समय गुजारा था। लेकिन अब खबर है कि उनके बाद एक और क्रिकेटर सेना के साथ काम करता हुआ नजर आएगा। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंकाई क्रिकेटर दिनेश चांदीमल जल्द ही श्रीलंका की आर्मी जॉइन करने वाले हैं। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल बतौर कमीशन अफसर सेना से जुड़ेंगे।
इस बात की पुष्टि श्रीलंका सेना के मेजर जनरल सुमित अटापट्टू ने की है। सुमित ने जानकारी दी कि दिनेश चांडीमल ने रक्षा मंत्रालय में आर्मी क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अर्जी दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दिनेश चांडीमल श्रीलंकाई सेना में बतौर कमिशन अफसर तैनात होंगे और फिर वो उनकी टीम से भी खेल पाएंगे। हालांकि मेजर जनरल अटापट्टू ने बताया कि इससे पहले उन्हें एंट्रेस एग्जाम देना होगा। आपको बता दें दिनेश चांडीमल से पहले श्रीलंका के कई पॉपुलर क्रिकेटर सेना जॉइन कर चुके हैं। इनमें अजंता मेंडिस, सेकुगे प्रसन्ना और असेला गुणारत्ने भी शामिल हैं।
चांडमील श्रीलंका के लिए 53 टेस्ट, 146 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 15 शतक हैं और वो इंटरनेशनल करियर में वो 8 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। बता दें दिनेश चांडीमल उन 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की खराब सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए श्रीलंका के कई बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं गए। इस वजह से श्रीलंका ने अपने दूसरे दर्जे की टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजा है जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
