PKL 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने दर्ज की दबंग दिल्ली पर 47-25 अंकों से जीत
नई दिल्ली: हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन के चलते दबंग दिल्ली के.सी. को हरा दिया। शनिवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 47-25 असरदार जीत के द्वारा पूरी तरह से स्टीलर्स का शो रहा। यह जीत हरियाणा स्टीलर्स की पांचवीं थी, उन्होंने सीजन 7 प्लेऑफ पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
हरियाणा स्टीलर्स के रेडर प्रशांत कुमार राय ने अपने पहले तीन रेड्स में शुरुआती अंक हासिल किए और अपनी टीम को 6-3 की बढ़त बनाने में मदद की। हालांकि, नवीन कुमार ने एकदम सही जवाब देते हुए जवाबी प्रदर्शन किया। इसी बीच हरियाणा स्टीलर्स के स्थानापन्न खिलाड़ी नवीन की सुपर रेड और विकास काल के सुपर टैकल ने मैच का रुख पलट दिया।
कंडोला और विनय ने हरियाणा स्टीलर्स के लिए तीन और टच पॉइंट बनाए और दबंग दिल्ली के.सी. को दो आदमियों तक सिमटा दिया। कंडोला का टच पॉइंट और रवि कुमार का सफल टैकल तब कारगर साबित हुआ जब हरियाणा स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली केसी को ऑल-आउट किया और 19-13 की बढ़त ले ली।
दूसरे हाफ में हरियाणा स्टीलर्स का प्रदर्शन हालांकि बेहतरीन रहा और उन्होंने एक बार फिर नवीन के ऊपर दबाव बनाते हुए उन्हें आउट किया। दिल्ली की टीम उन्हें फिर ऑलआउट होने से पहले रिवाइव कराने में कामयाब नहीं हुई। इस बीच नवीन ने अपना लगातार 11वां और हरियाणा स्टीलर्स के रेडर प्रशांत कुमार ने अपना सुपर टेन पूरा किया।
विकास काले ने 38वें मिनट में अमन कादियान को पिन डाउन करते हुए अपना हाई 5 पूरा किया औऱ दिल्ली तीसरी बार ऑल आउट हुई। कंडोला ने एक और दो अंकों की रेड के साथ अपना बेहतरीन खेल दिखाया जिसने उनका सुपर 10 भी पूरा किया। अंत में हरियाणा ने आसानी से इस मैच को 22 अंकों से जीत लिया। दिल्ली को एक अंक भी नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
