Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक ने मांगी BCCI से बिना शर्त माफी, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी अन्य टीम के ड्रेसिंग रूम में शामिल होने का मामला चल रहा है जिसकी कुछ तस्वीरें बीसीसीआई के पास भी आई हैं। कार्तिक बीसीसीआई की बिना अनुमति के बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम त्रिन्बागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) में शामिल हुए।

त्रिन्बागो नाइट राइडर्स की जर्सी में दिखे कार्तिक

त्रिन्बागो नाइट राइडर्स की जर्सी में दिखे कार्तिक

कार्तिक को यह नोटिस कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी त्रिन्बागो नाइट राइडर्स के एक प्रोमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने, इस टीम की जर्सी पहनने और यहां तक की टीम के ड्रेसिंग रूम का भी हिस्सा बनने को लेकर भेजा गया है। अब दिनेश कार्तिक ने इस नोटिस का जवाब दिया है। कार्तिक ने कहा है, 'मैंने टीकेआर की टीम में किसी भी तरह से अपनी भागेदारी नहीं की है।' अपने लेटर में कार्तिक ने आगे कहा है- टीकेआर के पहले गेम के दौरान, जो 4 सिंतबर को हुआ था, मुझे मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया था जो मैंने स्वीकार किया है और टीम की जर्सी भी पहनी। मैं इस बात के लिए बिना शर्त के माफी मांगता हूं कि मैंने इसके लिए पहले बीसीसीआई की अनुमति नहीं ली।

बिना शर्त मांगी माफी

बिना शर्त मांगी माफी

कार्तिक ने आगे कहा है, 'मैंने केकेआर के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के आग्रह पर त्रिनिदाद आने का निमंत्रण स्वीकार किया था, वे टीकेआर के भी हेड कोच हैं। उनको (मैक्कुलम) लगा कि बतौर केकेआर कप्तान मेरा वहां जाना उचित होगा जिससे कि उनकी और मेरी कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर कुछ बातचीत भी हो सके।' बता दें कि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हमें तस्वीरें मिली हैं जिनमें कार्तिक त्रिन्बागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उन्हें नोटिस जारी कर यह सवाल पूछा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द क्यों ना कर दिया जाए।

PKL 2019, Preview: होम लेग के दूसरे मैच में पुनेरी पलटन का सामना करेंगे वारियर्स

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम-

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम-

जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक दिनेश कार्तिक को किसी अन्य फ्रेंचाइजी लीग में नहीं दिखना चाहिए था। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के नियम के मुताबिक, वह किसी अन्य प्राइवेट लीग से नहीं जुड़ सकते हैं। फिलहाल अभी कार्तिक ने नोटिस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन उम्मीद है कि वो मांफी मांग लें। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय एक दिवस चैंपियनशिप 24 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें कार्तिक तमिलनाडु के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कार्तिक ने भारत की ओर से 26 टेस्ट मैच, 94 वनडे मैच और 32 टी20 मैच खेले हैं।

Story first published: Sunday, September 8, 2019, 13:19 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+