सरकार से सलाह के बाद होगा विश्व कप में पाक के साथ खेलने का फैसला- COA
नई दिल्ली। पुलवामा में हुई आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को चारो ओर से घेरने की तैयारी शूरू कर दी है। कूटनीतिक स्तर के साथ-साथ खेल स्तर पर भी भारत पाक को अलग-थलग करने के लिए तेजी से प्रयासरत है। इसी फेहरिस्त में एक मांग जोरदार तरीके से उठी है कि भारत को आने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करना चाहिए। इसके लिए बीसीसीआई ने अपनी ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबर यह भी आई थी कि बीसीसीआई अधिकारियों ने इस बाबत आईसीसी को भेजने के लिए पत्र भी तैयार कर लिया है।
इस मामले पर अब सीओए ने बड़ा बयान दिया है। राय ने कहा है कि हम आईसीसी को पत्र लिखकर अपनी चिंताओं से अवगत कराएंगे। हम पर हुए आतंकी हमले के बारे में बात में आईसीसी को बताया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों, अधिकारियों, और प्रत्येक की सुरक्षा सबसे अहम है। राय के कहा कि हम क्रिकेट समुदाय को यह बताने जा रहे हैं कि भविष्य में हमको उन देशों के खिलाफ संबंध खत्म करने होंगे जहां से आतंक निकलता है।
वहीं, राय ने 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मैच के बारे में कहा, 'यह मैच अभी दूर है। हम इस पर बाद में फैसला करेंगे और सरकार का परामर्श भी लिया जाएगा।' जल्द ही शुरू जा रहे आईपीएल के बारे में भी राय ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस बार हम आईपीएल का ओपनिंग समारोह नहीं करने जा रहे हैं। ओपनिंग समारोह पर से बचने वाला पैसा शहीदों के परिजनों का दिया जाएगा।
आपको बता दें कि भारत ने दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप के लिए पाकिस्तान के दो शूटर्स को वीजा देने में अड़चने दिखाई दी जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को आगामी ओलंपिक संबंधी आयोजनों की मेजबानी से बैन कर दिया है। इतना ही नहीं इस शूटिंग विश्व कप को ओलंपिक के लिए क्वालिफाईंग दर्जा भी छीन लिया गया है। भारत के लिए यह बड़ा झटका है। ऐसे में सरकारी सूत्रों का मानना है कि हमको जल्द में ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जिससे हमको ही ज्यादा नुकसान झेलना पड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
