Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 Auction: 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की यहां लगेगी बोली, जानिए सब कुछ

नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट के मायने टी20 क्रिकेट से हैं। लेकिन जब बात टी20 की होती है तो एकाएक दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) का जिक्र आता है। ये टूर्नामेंट करीब दो महीने चलता है और मैच में दर्शकों की भरमार होती है। इसी बीच आईपीएल के अगले सीजन का भी ऐलान हो गया है। आईपीएल से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ गई हैं।

वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिलेगा आराम

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, आईपीएल के 12वें सीजन के ऑक्शन, ऑक्शन की जगह, टूर्नामेंट की तारीख और जगह को निर्धारित कर लिया गया है। क्रिकटेकर की खबर के अनुसार, आईपीएल 2019 मार्च के आखिरी सप्ताह से लेकर मई के तीसरे सप्ताह तक चलेगा। बता दें कि मई के आखिरी सप्ताह से इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

17 और 18 दिसंबर को होगा ऑक्शन

हालांकि, बीसीसीआई के ओर से आईपीएल की सटीक तारीखें क्या होंगी, अभी इसका ऐलान होना बाकी है। इसी बीच इस बात का जानकारी सामने आ गई है कि अपकमिंग आईपीएल के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। जयपुर में IPL 2019 के लिए ऑक्शन इसी साल 17 और 18 दिसंबर को होगा, जहां सभी टीमें भाग लेंगी।

इसके अलावा खबर ये भी है कि भारत में लोकसभा चुनावों की वजह से इस बार का आईपीएल देश के बाहर खेला जा सकता है। खबर के मुताबिक, आईपीएल 2019 का मंच एक बार फिर साउथ अफ्रीका या फिर दुबई(यूएई) में सज सकता है। इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि अभी वेन्यू फाइनल नहीं हुई है। अगर बीसीसीआई वेन्यू फाइनल करती है तो फ्रेंचाइजी उसी हिसाब से खिलाड़ी खरीदेंगी।

Story first published: Tuesday, November 6, 2018, 13:59 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+