CPL 2019 : क्रिस गेल ने 10 छक्के लगाते हुए जड़ा तूफानी शतक, फिर भी हारी टीम
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का फिर से टी20 में कहर देखने को मिला है। गेल माैजूदा समय में कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) में जमैका थलावाज की तरफ से खेल रहे हैं। लीग का 7वां मुकाबला सैंट कीट्स और जमैका के बीच हुआ। इस दाैरान गेल के बल्ले से तूफानी शतक निकला जिसने साबित किया कि उनके अंदर क्रिकेट अभी काफी बचा है। गेल ने 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 62 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी उनकी टीम मैच हार गई।

गेल ने जड़ा 22वां शतक
सैंट कीट्स के वॉर्नर पॉर्क में हुए इस मुकाबले में सैंट कीट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जमैका के लिए गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट का 22वां शतक लगाया। उनकी टीम को पहला झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा जो सिर्फ 8 रन बनाकर अलजारी जोसफ का शिकार बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए गेल और केडविक वॉल्टन के बीच 13.1 ओवर में 162 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। वॉल्टन ने 36 गेंदों पर 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बदाैलत जमैका ने सैंट कीट्स के सामने 4 विकेट खोकर 242 रनों का लक्ष्य रखा।
यूएई के 18 साल के इस गेंदबाज का है टीम इंडिया की ओर से खेलने का सपना

इविन लुईस की पारी ने फेरा पानी
गेल के शतक पर जवाब में उतरी सैंट कीट्स के ओनपर इविन लुईस ने पानी फेर दिया। डेवन थॉमस और लुईस ने अपनी टीम को बहुत तेज शुरुआत दी। दोनों ने सिर्फ 23 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली। 6 ओवरों के पावरप्ले के बाद सैंट कीट्स का स्कोर एक विकेट पर 89 रन था। हालांकि ओशाने थॉमस ने 14वें ओवर में 3 विकेट निकालकर जमैका की वापसी कराना चाही लेकिन फिर निचले बल्लेबाजों ने टीम को 18.5 ओवर में ही 4 विकेट रहते जीत दिला दी। लुईस ने 18 गेंदों में 3 चाैके व 6 छक्के लगाकर 53 रन बना डाले। वहीं थॉमस ने 40 गेंदों में 71 रन बनाए। फेबियन एलन ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

बना सर्वाधिक रनों का रिकाॅर्ड
इस मैच में सवार्धिक रनों का रिकाॅर्ड भी बना। इससे पहले कभी भी इस लीग में 241 रन नहीं बने थे, लेकिन सैंट कीट्स ने इसे चेज कर नया रिकाॅर्ड बनाया। वहीं इस दाैरान छक्कों का नया रिकाॅर्ड भी बना। जमैका और सेंट किट्स की टीम ने मिलकर 37 छक्के लगाए। सेंट किट्स 16 तो जमैका ने 21 छक्के लगाए। ने यह एक मैच में सबसे अधिक छक्के का संयुक्त रिकॉर्ड भी है। पिछले साल बाल्ख लीजेंड्स और काबुल ज्वानन की टीम के मैच में भी 37 छक्के लगे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
