सेमीफाइनल मुकाबले के 49 किलोग्राम वर्ग में अमनदीप ने मलेशिया के रेदजुआन को 7-1 से हराया। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में जय भगवान ने इंग्लैण्ड के डैनी फिलिप्स को मात दी।
फिलिप को हराने के बाद जय भगवान ने कहा, "फाइनल में पहुंचने पर बेहद खुशी महसूस हो रही है और देश के लिए पदक जीतने के लिए मैं अपना पूरा जोर लगा दूंगा।"
अमनदीप और जय भगवान के साथ फाइनल में छह भारतीयों ने जगह बनाई है। इससे पहले सोमवार को सुरंजय सिंह (52 किलोग्राम), विजेंद्र सिंह (75 किलोग्राम), दिनेश कुमार, (81 किलोग्राम) और परमजीत सामोता (91 किलोग्राम) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।