Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा, , कहा- 1996 क्रिकेट विश्व कप भूल गए क्या

नई दिल्ली। पाकिस्तान दाैरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सीरीज 27 सितंबर से 09 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। लेकिन इस सीरीज के पहले बड़ा बवाल तब उठा जब श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। अब जो खिलाड़ी पाकिस्तान आएंगे वो नए हैं, यानी कि लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिमुथ करुणारत्ने जैसे दिग्गज खिलाड़ी दाैरे से बाहर हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दाैरे की आलोचना करने वाले 10 खिलाडियों के खिलाफ गुस्सा निकाला।

अख्तर ने कहा, 'उन 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बेहद निराश हूं, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान बोर्ड हमेशा से ही श्रीलंका क्रिकेट का समर्थन करता आया है। हाल ही में श्रीलंका में हुए ईस्टर हमलों के बाद भी हमने अपनी अंडर-19 टीम को वहां खेलने के लिए भेजा था और हम ऐसा करने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय टीम थे।'

अख्तर ने आगे कहा, 'यकीनन, 1996 का विश्व कप कौन भूल सकता है, जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। तब पाकिस्तान ने भारत के साथ एक संयुक्त टीम श्रीलंका भेजी थी। कोलंबो में श्रीलंका और संयुक्त टीम के बीच दोस्ताना मैच हुआ था. हमें श्रीलंका से भी ऐसी ही उम्मीद है। उनका बोर्ड सहयोग दे रहा है, लेकिन हम उनके खिलाड़ियों से भी ऐसी उम्मीद करते हैं।' बता दें कि पाकिस्तान ने 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद किसी बड़ी क्रिकेट सीरीज की मेजबानी नहीं की है।

पाकिस्तान दौरे के लिए घोषित श्रीलंकाई टीम-
टी-20 टीम:
दसुन सनाका( कप्तान), दनुष्का गुणाथिलका, सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो, ओसादा फर्नांडो, सेहन जयसूर्या, एंजेलो परेरा, भानुका राजपक्षे, मिलिंद भानुका, लहिरु मधुशनाका, वैंदू हसरंगा, लक्षण संदाकन, नुवान प्रदीप, कसुन रजीथा, लहुरू कुमारा, इसरू उदाना।

वनडे टीम:
लहिरू थिरामाने( कप्तान), दनुष्का गुणाथिलका, सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो, ओसादा फर्नांडो, सेहन जयसूर्या, दसुन सनाका, मिलिंद भानुका, एंजेलो परेरा, वैंदू हसरंगा, लक्षण संदाकन, नुवान प्रदीप,इसरू उदाना, कसुन रजीथा, लहिरू कुमारा।

Story first published: Thursday, September 12, 2019, 16:53 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+