Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 क्रिकेट में बना नया रिकाॅर्ड, इस बल्लेबाज ने 11वें नंबर पर आकर बनाए सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) 2019 के 8वें मुकाबले में एक नया रिकाॅर्ड कायम हो चुका है। यह रिकाॅर्ड है टी20 क्रिकेट में 11वें नंबर पर आकर किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का। सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच हुए मुकाबले में यह रिकाॅर्ड बना। 11 सितंबर को बसेतेरे के वार्नर पार्क में खेले गए इस मैच में भले ही बारबाडोस ने 18 रनों से जीत हासिल कर ली, लेकिन नेविस पैट्रियट्स के खिलाड़ी डोमिनिक ड्रेक्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया।

पैट्रियट्स को बारबाडोस से 187 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में जब पैट्रियट्स उतरी तो उनकी खराब शुरूआत रही। टीम ने 16.4 ओवर में 119 रनों पर 9 विकेट गंवा दिए, लेकिन तभी 21 साल के डोमिनिक ड्रेक्स आए जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में नाबाद 34 रन बना दिए, जिसमें 3 चाैके व 3 ही छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ डोमिनिक ने टी20 क्रिकेट में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। डोमिनिक की बदाैलत पैट्रियटस 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बना सकी और बारबाडोस ने 18 रनों से मैच जीत लिया।

डोमिनिक विंडीज के पूर्व खिलाड़ी वेसबर्ट ड्रेक्स के बेटे हैं। वेसबर्ट ने विंडीज की ओर से 12 टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले थे। हालांकि उनके बेटे डोमिनिक को अभी तक विंडीज की टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है। बता दें कि बारबाडोस की यह पैट्रियट्स को 18 रन से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में पहली जीत दर्ज की। लेनिको बाउचर और जॉनसन चार्ल्स बारबाडोस की जीत के हीरो रहे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के स्पिनर संदीप लामिछाने ने 3 विकेट हासिल किए।

Story first published: Thursday, September 12, 2019, 19:00 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+