CSK को लेकर ये क्या बोल गए अश्विन, खड़ा हुआ नया विवाद

चेन्नई। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने एक बयान से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल अश्विन ने दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापस लौटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड के 1958 में विवान हादसे से कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी जमकर आलोचना हुई।

1958 में म्युनिख में हुआ विमान हादसे में 23 लोगों की जान गई थी

1958 में म्युनिख में हुआ विमान हादसे में 23 लोगों की जान गई थी

आपको बता दें कि 1958 में म्युनिख में हुआ विमान हादसे में 23 लोगों की जान गई थी, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के 8 खिलाड़ी शामिल थे। इस दुर्घटना के बाद से ही मैनेचेस्टर यूनाइटेड को दुनिया भर में सबसे ज्यादा समर्थन मिलता है। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल से दो वर्ष का निलंबन 14 जुलाई को खत्म हुआ और अब वो अगले साल टूर्नामेंट में वापसी करेगी।

'चेन्नई सुपर किंग्स की अहमियत बढ़ जाएगी'

'चेन्नई सुपर किंग्स की अहमियत बढ़ जाएगी'

चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक हिस्सा रहे अश्विन ने ट्वीट किया था, 'मुझे लगता है कि दो साल के निलंबन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की अहमियत उसी प्रकार बढ़ जाएगी, जिस तरह मैनचेस्टर यूनाइटेड के उस हादसे से लोग उबरे थे।'

'जुबान फिसलने के बाद टेस्ट रैंकिंग में भी फिसले अश्विन'

'जुबान फिसलने के बाद टेस्ट रैंकिंग में भी फिसले अश्विन'

लेकिन अश्विन अपने इस बयान की वजह से फैंस के निशाने पर आ गए और लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। लोगों ने एक मैनेचेस्टर यूनाइटेड की विमान दुर्घचना की त्रासदी की तुलना चेन्नई की वापसी से करने के लिए अश्विन की कड़ी आलोचना की और कइयों ने तो ये भी लिखा कि जुबान फिसलने के बाद टेस्ट रैंकिंग में भी फिसले अश्विन। ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि आगे ये वैसी ही लीग रहेगी, लेकिन मुझे यकीन है कि चेन्नई में लोग और दुनिया भर से फैंस टीम की वापसी के इंतजार में हैं। मुझे लगता है कि यह वापसी अच्छी रहेगी।'

मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

हालांकि कड़ी आलोचना से बैकफुट पर आए अश्विन ने ट्विटर पर अपने इस बयान की सफाई दी और कहा कि उनके इस बयान का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि उनका इस उदाहरण से सिर्फ इतना मतलब था कि जब आप कुछ दिनों बाद वापसी करते हैं तो फैंस का ज्यादा प्यार आपको मिलता है। उन्होंने कहा, 'मेरा यही कहना था कि टीम की वापसी पर दर्शक उसे भारी संख्या में देखने आएंगे।'

Story first published: Thursday, July 20, 2017, 16:04 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+